रासेयो शिविर के पांचवे दिन हुए बौद्धिक कार्यक्रम

ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय के रासेयो विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने प्रभात फेरी निकाली। योग एवं फिजिकल एक्टिविटी कर स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने श्रमदान किया। एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्वयं सेविका कुमकुम तिवारी प्रथम, सुजाता गौतम द्वितीय एवं पियूष सिकरवार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ तत्पश्चात चर्चा सत्र का आयोजन किया गया जिसमें नारी विमर्श चर्चा का केंद्र बिंदु रहा बौद्धिक सत्र में शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रांत अध्यक्ष डॉ नितेश शर्मा ने अपने उद्बोधन से राष्ट्रभक्ति में सहयोग कर सबके हृदय में राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं त्याग का भाव पैदा किया। इसके बाद सांस्कृतिक सत्र का आयोजन किया गया। आभार ऋषिकांत प्रणामी एवं संचालन सृष्टि शिवहरे ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नीति पांडे एवं डॉ राहुल शर्मा उपस्थित रहे।

Next Post

दिल्ली विधानसभा में पहली बार पेश हुआ एक लाख करोड़ रुपये का बजट

Tue Mar 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 मार्च (वार्ता) दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना के लिए राशि आवंटित करने, बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर करने की योजना को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए कार्ड जारी करने जैसे कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा करते हुए मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के […]

You May Like

मनोरंजन