
वन विभाग ने ग्रामीणों को दी वन क्षेत्र से दूर रहने की सलाह
उमरिया। जिले के इंदवार थाना अंतर्गत ग्राम चिनसुरा में रविवार दोपहर बाघ के हमले में 50 वर्षीय जुदधु कोल पिता फज्जी कोल की मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों को वन क्षेत्र से दूर रहने और सतर्कता बरतने की सलाह वन परिक्षेत्राधिकारी शिवपाल सिंह मार्को एवं परिहार द्वारा दी गई, ताकि भविष्य में ऐसी घटना से बचा जा सके।
