भैसरहा के पास बस और सफारी में भिड़त, तीन गंभीर 

बघवार।रीवा से शहडोल जा रही बस की सफारी गाड़ी से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सीधी जिले के पुलिस चौकी पिपराव अंतर्गत भैसरहा पेट्रोल पंप के पास उस दौरान हुआ जब सफारी गाड़ी पेट्रोल भरवाने के बाद बाहर निकल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के दौरान दोपहर करीब 12.30 बजे बस क्रमांक एमपी 18 पी 0520 तेज रफ्तार में थी और अचानक सामने आई सफारी से सीधे टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जबकि सफारी गाड़ी भी बुरी तरह पिचक गई। हादसे में सफारी चालक रमेश जायसवाल के सिर में गंभीर चोट आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया। इसके अलावा, बस के आगे की सीट पर बैठे महेंद्र तिवारी और हरेंद्र कुशवाहा को भी गंभीर चोटें आई हैं। अन्य यात्रियों को मामूली खरोचें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई।घटना की सूचना मिलते ही पिपराव पुलिस चौकी प्रभारी शेषमणि मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को रामपुर नैकिन अस्पताल भिजवाया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि सफारी गाड़ी बिना नंबर प्लेट की क्यों थी और दुर्घटना के लिए कौन जिम्मेदार है।

हादसे के बाद यातायात रहा प्रभावित-

इस दुर्घटना के बाद रीवा-शहडोल मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और यातायात को सुचारू करने में पुलिस की सहायता की। हादसे को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

इनका कहना है-

सड़क हादसे के बाद मैं पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर दोपहर करीब 12.30 बजे पहुंचा। दो लोग घायल मिले जबकि सफारी चालक को खारा से आये उसके जयसवाल परिजन लेकर चले गए थे। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।

शेषमणि मिश्रा, प्रभारी पुलिस चौकी पिपरांव

Next Post

जंगल में मिला नर कंकाल, जांच में जुटी पुलिस 

Sun Mar 23 , 2025
अमिलिया। जिले के अमिलिया थाना के चौकी सिहावल अन्तर्गत ग्राम पंचायत घोपारी एवं बल्हया के सीमा में स्थित कैमोर पहाड़ के जंगल में एक नर कंकाल मिलने से इलाके में अफरा -तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके में सिहावल चौकी प्रभारी विशाल शर्मा अपने दल बल के साथ पहुंचे और […]

You May Like