सोना‌ सस्ता, चांदी में तेजीअर्थ साप्ताहिक समीक्षा

इंदौर, 23 मार्च (वार्ता) सप्ताहांत सोना एवं चांदी में मिश्रित रंगत दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 100 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिका। वहीं चांदी 1800 रुपये ऊंची होकर बिकी।

कारोबार की शुरुआत मंगलवार को सोना 89500 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 89400 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। चांदी में व्यापार की शुरुआत 100300 रुपये पर हुई और यह शनिवार को 98500 रुपये बिकी।

कामकाज में सोना ऊंचे में 89800 नीचे में 89100 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 100300 तथा नीचे 98400 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 3035 डॉलर तथा चांदी 3321 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

 

Next Post

विदेशी मुद्रा भंडार 30.5 करोड़ डॉलर के इजाफे के साथ 654.3 अरब डॉलर पर

Sun Mar 23 , 2025
मुंबई 23 मार्च (वार्ता) स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में बढ़ोतरी होने से 14 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 30.5 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 654.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, इसके पिछले सप्ताह […]

You May Like