जावर:पुलिस बल की मौजूदगी में नगर परिषद के अमले ने सख्ती के साथ कई अतिक्रमण हटाए. इस दौरान विरोध के स्वर भी सुनाई दिए जिसे दरकिनार करते हुए परिषद का अमला अतिक्रमण हटाने में जुटा रहा. बाकी का अतिक्रमण सोमवार को हटाया जाएगा.शुक्रवार को मुख्य बाजार गांधी चौक से बस स्टैंड के बीच हुए अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया. अब शेष बचे अतिक्रणकारियों को सोमवार तक स्वेच्छा से हटाने का अल्टीमेटम दिया है.
गौरतलब है कि पिछले दिनों मंडी कर्मचारी सुनील श्रीवास्तव की हादसे में मौत हो गई थी. उसके बाद से ही सड़क के आसपास हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की जा रही थी. नगर परिषद ने इसे लेकर मुनादी कराई, जिसमें अतिक्रमणकारियों को कब्जा हटाने की बात कही, जब लोगों पर मुनादी का कोई असर नहीं पड़ा तो शुक्रवार को अमला सड़क पर उतर आया.
जावर तहसीलदार सुमन बाथम, टीआई नीता देअरवाल, सीएमओ हरीश सोनी की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई गई.यातायात में बाधक बन रहे स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के लिए नगरपरिषद द्वारा मुनादी की गई थी. इसके बाद भी जिन्होंने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है. बाकी के अतिक्रमण को हटाने के लिए सोमवार तक की मोहलत दी गई है. अन्यथा हमारे द्वारा अतिक्रमण हटाया जाएगा.
हरीश सोनी,
सीएमओ, नप जावर
