मध्य प्रदेश, हरियाणा और मिजोरम ने राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग में जीत दर्ज की

रांची, 21 मार्च (वार्ता) राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-2025 के अंतिम चरण के तीसरे दिन शुक्रवार को मध्य प्रदेश, हरियाणा और मिजोरम ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।

आज यहां खेले गये पहले मैच में मध्य प्रदेश ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा को पूल ए में 1-0 से हराया। मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन अंतत: स्नेहा पटेल ने (42वें) मिनट में गोलकर मध्यप्रदेश को बढ़त दिला दी। यह मैच का विजयी गोल साबित हुआ। यह मध्य प्रदेश की टूर्नामेंट में दूसरी जीत है और पूल स्टैंडिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

अगले मैच में हरियाणा ने हॉकी बंगाल को 2-0 से हराया। हॉकी हरियाणा के लिए सेजल ने (52वें) और सुप्रिया ने (59वें) मिनट में एक-एक गोल करके तीन मैचों में से अपनी तीसरी जीत हासिल की। ​​इसके साथ ही हॉकी हरियाणा ने पूल स्टैंडिंग में शीर्ष स्थान बनाए रखा है।

आज के दूसरे मैच में मिजोरम ने पूल ‘ए’ में मणिपुर को 4-0 से हराया। मिजोरम के लिए वनलालरिंहुई ने (27वें) मिनट, बी. लालरिनपुई ने (29वें) मिनट, मंगलावमसंग ने (40वें) और के वनलालपेकी ने (60वें) मिनट में एक-एक गोल करके टूर्नामेंट में एक और जीत हासिल की। ​​मणिपुर को हराने के बाद मिजोरम अब पूल स्टैंडिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

Next Post

मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

Fri Mar 21 , 2025
भोपाल, 21 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का आज का तापमान इस प्रकार रहा । शहर अधिकतम न्यूनतम ( डिग्री सेल्सियस में ) भोपाल …………34.9………17.0 इंदौर …………. 33.6………17.8 ग्वालियर……….34.1…….. 16.6 जबलपुर……….33.8……….18.8 रीवा …………..31.0……….21.3 सतना ……….. 33.1………20.8 Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

मनोरंजन