नम आंखों से आजादी के सिपाही को विदाई

राजकीय सम्मान के साथ हुआ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोमल चंद जैन का अंतिम संस्कार

 

जबलपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोमलचन्द जैन का बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। नम आंखों से आजादी के आंदोलन के इस सिपाही को विदाई दी गई।

लार्डगंज निवासी श्री जैन का 95 वर्ष की आयु में मंगलवार देर रात निधन हो गया था। उनकी अंत्येष्टि बुधवार को रानीताल मुक्तिधाम में की गई। इस मौके पर सशस्त्र जवानों की टुकड़ी द्वारा उन्हें सलामी दी गई। इसके पहले श्री जैन की पार्थिव देह को उनके निवास स्थान से राजकीय सम्मान के साथ रानीताल मुक्तिधाम लाया गया। एसडीएम अधारताल एवं सीएसपी अधारताल ने उनके घर पहुँचकर शासन और प्रशासन की ओर से पुष्पचक्र अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री जैन की अंतिम यात्रा में एसडीएम आधारताल एवं सीएसपी सहित प्रशासन और पुलिस के अधिकारी, समाज के सभी वर्गों के नागरिक, विभिन्न राजनैतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुये।

Next Post

जिला चिकित्सालय के प्रसूति वार्ड में आराम फरमाते हैं बाहरी लोग

Wed Mar 19 , 2025
राजगढ़। करोड़ों रुपये की लागत से नवीन चिकित्सालय की सौगात भी जिला मुख्यालय को मिली है किंतु जहां चिकित्सकों व अन्य नर्सिंग स्टॉफ का अभाव है, तो स्वास्थ्य सुविधाएं आमजन को नहीं मिल पा रही है। मंगलवार रात को जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर के कक्ष क्रमांक 9 प्रसूति वार्ड […]

You May Like