कांग्रेसियों से खुद ही अपनी सरकार नहीं संभाली जा रहीः जयराम

मंडी, 30 अप्रैल (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के बयान पर पटलवार करते हुए कहा है कि टेढ़ी उंगली से घी निकालने वाले यह जान लें कि यहां पर लोग भी कम टेढ़े नहीं हैं।

श्री ठाकुर ने यह बात उन्होंने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले कंसा मैदान में भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन के बाद मीडिया के सवालों का जबाव देते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता से कांग्रेस की सरकार को पांच वर्षों के लिए मौका दिया था, लेकिन कांग्रेसियों से खुद ही अपनी सरकार नहीं संभाली जा रही।

श्री ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा की सीट भारतीय जनता पार्टी ने जीत ली और छह विधायकों ने कांग्रेस की सरकार को अलविदा कह दिया। प्रदेश में अब कांग्रेस की सरकार नहीं है और इसी बात की पीड़ा श्री विक्रमादित्य सिंह को सताए जा रही है। सरकार के जाने में भाजपा का कोई रोल नहीं है। सरकार अपनी गलतियों और नाकामियों के कारण गिरने जा रही है।

इससे पहले पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने मंडी को जिस तरह से संबोधित किया उसके बाद भी प्रदेश के मुखिया चुप रहे। आज दिन तक उन्होंने एक महिला के हुए अपमान को लेकर एक शब्द तक नहीं कहा।

श्री ठाकुर ने कहा कि मंडी जिला को जिस तरह से अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है उसका बदला अब मंडी की जनता लेगी। मंडी फिर से अपने मान-सम्मान और स्वाभिमान के लिए उठ खड़ी होगी।

श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को 1500 रुपए के नाम पर ठगने का प्रयास किया। आज 15 महीने बीत जाने के बाद भी महिलाओं को यह राशि देना शुरू नहीं हुई और न ही कांग्रेस की नियत 1500 रुपए देने की है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के दौरान झूठे फार्म भरवाए थे और आज जनता उस झूठ को भली भांति जान चुकी है। इस बार जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाली।

Next Post

क्षमादान से सिर्फ सजा खत्म होती है,दोषसिद्धि नहीं

Tue Apr 30 , 2024
बीएसएफ के बर्खास्त सिपाही को हाईकोर्ट से झटका जबलपुर: हाईकोर्ट जस्टिस जी एस अहलूवालिया की एकलपीठ ने अपने अहम आदेश में कहा है कि क्षमादान से सिर्फ सजा खत्म होती है। क्षमादान से दोषसिद्धि समाप्त नहीं होती है। एकलपीठ ने उक्त आदेश के साथ सीमा सुरक्षा बल द्वारा अपराधिक प्रकरण […]

You May Like