नरसिंहपुर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नरसिंहपुर, 16 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र के रिपटा मोहल्ला के पास आज एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों अनुसार लोकमणि रजक (47) ने दोपहर में फांसी लगा ली। इसकी जानकारी परिवारजनों को मिलने से उसको फंदा से उतार कर सरकारी अस्पताल गोटेगांव लेकर पहुंचे, जहांं पर डाॅक्टर ने चेकअप के दौरान मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने मर्ग प्रकरण कायम करके पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई है। पुलिस के अनुसार आत्महत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही कारण का पता चलेगा।

Next Post

गोली लगने से युवती घायल

Sun Mar 16 , 2025
भिंड, 16 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती पर जानलेवा हमला किया गया।तीन से चार संख्या में आए हमलावरों ने घर के बाहर गेट को निशाना बनाकर दो गोलियां चलाईं, जिसमें से एक गोली दरवाजे पर लगी, जबकि दूसरी गोली युवती के उसके […]

You May Like