साय ने अपने गृह ग्राम में ग्रामीणों के साथ मनाया होली

रायपुर, 15 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में ग्रामीणों के साथ आत्मीयता से होली का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में शुक्रवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने और होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया, गुलाल लगाया और पर्व की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द्र और आपसी मेलजोल का उत्सव है। यह पर्व हमें हर भेदभाव भूलाकर एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं पर भी चर्चा की।होली के इस उल्लासमय अवसर पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के साथ खुशियों के रंग बांटे, पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और इस पर्व को सामाजिक सौहार्द्र और उल्लास के साथ मनाया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नितेश कच्छप और उनकी टीम ने होली के पारंपरिक लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे पूरा माहौल रंगीन और संगीतमय हो गया।

Next Post

मिड नाईट पंजाबी ढाबे से अवैध शराब की खेप पकड़ी

Sat Mar 15 , 2025
इंदौर: लसूड़िया पुलिस ने एबी रोड स्थित मिड नाईट पंजाबी ढाबे से अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है. आरोपी ढाबे के संचालक दीपेश को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास 20 केन और 12 बोतल किंगफिशर और बोल्ट कंपनी की शराब मिली. शुक्रवार की रात करीब 2:25 बजे पुलिस […]

You May Like