सौतेली मां ने 7 साल की बच्ची गला घोंटा

कटनी। एक सौतेली मां ने 7 साल की बच्ची की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। मामला बरही थाना क्षेत्र के उटिनटोला में शुक्रवार का है। पुलिस ने आरोपी नंदिनी कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया है।

एसपी अभिजीत रंजन ने कहा- जांच में पता चला है कि नंदिनी शादी के बाद से ही सौतेली बेटी अनिका उर्फ नैना कुशवाह से नफरत करती थी। वह हमेशा बच्ची से दूरी बनाकर रखती थी।

शुक्रवार सुबह नैना डेढ़ साल के सौतेले छोटे भाई को खाना खिला रही थी। इसी दौरान बच्चा जमीन पर गिर गया। उसके रोने से नंदिनी गुस्सा हो गई। उसने नैना की पिटाई कर दी। फिर रस्सी से गला घोंट दिया।

Next Post

नशे में धुत जवान ने जमकर मचाया उत्पात

Fri Mar 14 , 2025
जबलपुर। नशे में धुत सेना के जवान ने गुरुवार देर रात जमकर उत्पात मचाया। कैंट थाना के सदर इलाके में बाइक सवार जवान ने पहले तो तीन लोगों पर धारदार हथियार से हमला किया। उसके बाद सेना कैंपस में जाकर छुप गया। स्थानीय लोगों ने जवान को पकड़ने को कोशिश […]

You May Like

मनोरंजन