जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत गोपाल होटल के पास रहने वाली एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है।
वहीं परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है।होली पर्व की खुशियां मातम में बदल गई।पुलिस ने बताया कि सतीश शर्मा 42 वर्ष निवासी गोपाल होटल छोटी संतोषी माता मंदिर के पास ने सूचना दी कि उसकी बेटी प्रिया शर्मा 19 वर्ष ने घर के छत में पाईप से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि मृतिका ने आत्महत्या किन कारणों से की है इसका पता लगाया जा रहा है।
