दतिया में भंडारे का बासी प्रसाद खाने से 100 से ज्यादा लोगों को फूड पॉइजनिंग

दतिया। जिले के सेवड़ा ब्लॉक के गांव सेगुवा में एक भंडारे का बासी खाना खाने से करीब 100 लोग बीमार हो गए। गांव में श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया था। इसमें बची हुई प्रसादी का वितरण अगले दिन किया गया। प्रसादी खाने के बाद शुरुआत में 15-20 लोगों की तबीयत बिगड़ी। बाद में यह संख्या बढ़ती गई। जिला प्रशासन को जानकारी मिलने पर गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। डॉक्टर विपिन द्विवेदी के अनुसार, करीब 100 लोगों में फूड पॉइजनिंग के लक्षण पाए गए। सभी का इलाज किया जा रहा है। पांच लोगों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें इंदरगढ़ अस्पताल रेफर कर दिया गया। इससे पहले 15-20 लोग खुद ही निजी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंच गए थे। नायब तहसीलदार मनोज दिवाकर ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Next Post

जामा मस्जिद क्षेत्र की गुटका पाउच गोदाम में लगी आग

Thu Mar 13 , 2025
पुलिस ने शटर तोड़ कर बुझाई, पुलिस जांच में जुटी यह हादसा हैं या साजिश इंदौर. महू शहर के जामा मस्जिद क्षेत्र में बुधवार की देर रात रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग की यह घटना सेवा मार्ग, कोयला बाखल, नवयुग सुपारी सेंटर, छगन पान वाला के […]

You May Like