जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत डुडवारा में खटिया से गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक जगदीश पटैल 51 वर्ष निवासी ग्राम डुडवारा ने सूचना दी कि वह खेती किसानी करता है।
शाम लगभग 5-30 बजे उसके बड़े भाई हरि पटैल अपने घर पर खटिया से उतरते समय फिसलकर गिर गये थे जिन्हें चोटें आई थी, उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, उपचार के दौरान भाई हरि पटैल 60 वर्ष की मौत हो गई ।
