दमोह/गौकशी के मामले आने पर पुलिस और पहले से चुस्त-दुरुस्त हो गई है. पुलिस अधीक्षक दमोह श्रुतकीर्ति सोमवंशी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन में सीएसपी अभिषेक तिवारी, टीआई देहात मनीष कुमार, टीआई आनंद सिंह, नाइट गस्त थाना बटियागढ़ से सब इंस्पेक्टर श्लास कुमार, आरक्षक हनमत, कुलदीप द्विवेदी, विष्णु, धर्मेंद्र के अलावा पुलिस बल पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के साथ शहर के सीता बावली,नूरी नगर,कसाई मंडी और भी आसपास जगह पैदल भ्रमण करते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में बिना नंबरों के खड़े वाहनों की चेकिंग और संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल करते हुए नजर आए. यह चेकिंग करीब रात 1:30 से 3:30 तक की गई.
Next Post
गूगल पर साइबर ठगों का जाल
Mon Mar 10 , 2025
सावधान: सोशल मीडिया में डले नंबरों पर भरोसा किया तो गवां देंगे जमा पूंजी जबलपुर: जैसे-जैसे लोग डिजिटल हो रहे हैं वैसे-वैसे साइबर अपराधी अपराध करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। साइबर ठग हर दिन नई-नई तरकीबें निकालते हुए फ्रॉड कर रहे है और पढ़े लिखे लोगों के साथ […]

You May Like
-
9 months ago
भेड़ाघाट की संगमरमरी वादियों में गूंजेंगे भजन
-
11 months ago
उतार-चढ़ाव के बीच रुपये में मामूली तेजी
-
4 months ago
भारत का पूल कड़ा और संतुलित : कोच मरिने