सिंगरौली में हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने रोका तो खंभे पर चढ़ गया छात्र

सिंगरौली: परीक्षा फॉर्म भरने बाइक से जा रहे एक छात्र को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान रोका तो वह अपना आपा खो बैठा और पोल पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। यह देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।मामले के अनुसार शनिवार को विन्धनगर थाना अंतर्गत जयंत चौकी क्षेत्र में पुलिस का चेकिंग अभियान चल रहा था। ऐसे में एक छात्र बाइक पर सवार होकर निकला।

पुलिस ने जब उसे रोककर डीएल व वाहन के अन्य कागजात मांगे तो वह नही दिखा सका। छात्र ने बताया कि उसके पास लाइसेंस नही है। उसने बताया कि वह परीक्षा फॉर्म भरने के लिए जा रहा है। इस पर पुलिस ने बाइक को साइड में खड़ा करा लिया और चालान काटने की बात कही। इससे गुस्साया छात्र पास ही स्थित बिजली के खंभे पर चढ़ गया और चिल्ला-चिल्लाकर सुसाइड करने की धमकी दी। यह देखकर मौके पर काफी लोग जमा हो गए। लोगों ने किसी तरह छात्र को समझा-बुझाकर बिजली के खंभे से उतरवाया।आधे घंटे बाद समझाने पर वह नीचे उतरा। हालांकि पुलिस ने उसे इस घटना के बाद समझाइस देकर छोड़ दिया।

Next Post

मॉडल स्कूल एवं संस्कृत आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आज

Sun Mar 9 , 2025
सतना: जिला स्तरीय उत्कृष्ट/मॉडल स्कूलों एवं संस्कृत आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए परीक्षा आज आयोजित की गई है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र मध्यप्रदेश राज्य मुक्त शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy […]

You May Like