शेयर बाजार सपाट

मुंबई 07 मार्च (वार्ता) अमेरिकी टैरिफ नीति को लेकर विश्व बाजार में आई गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर तेरह समूहों में हुई एक फीसदी से अधिक तक की बिकवाली वहीं अन्य समूहों में लिवाली होने से आज शेयर बाजार सपाट बंद हुआ।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 7.51 अंक फिसलकर 74,332.58 अंक जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 7.80 अंक बढ़कर 22,552.50 पर सपाट रहा। हालांकि बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में घटबढ़ रही। इससे मिडकैप 0.30 प्रतिशत की गिरावट लेकर 39,888.29 अंक जबकि स्मॉलकैप 0.75 प्रतिशत की छलांग लगाकर 45,606.86 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 4114 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2512 में लिवाली जबकि 1468 में बिकवाली हुई वहीं 134 में कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि निफ्टी की 30 कंपनियां लाल जबकि अन्य 20 हरे निशान पर रहीं।

बीएसई के 13 समूहों का रुझान नकारात्मक रहा। इससे सीडी 0.27, एफएमसीजी 0.04, वित्तीय सेवाएं 0.07, हेल्थकेयर 0.36, आईटी 0.83, यूटिलिटीज 0.91, बैंकिंग 0.08, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.11, पावर 0.59, रियल्टी 0.75, टेक 0.59, सर्विसेज 0.41 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 0.84 प्रतिशत लुढ़क गए।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.49, जर्मनी का डैक्स 1.41, जापान का निक्केई 2.17, हांगकांग का हैंगसेंग 0.57 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.25 प्रतिशत गिर गया।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ 74,347.14 अंक पर खुला लेकिन बिकवाली होने से थोड़ी देर बाद ही 74,038.03 अंक के निचले स्तर तक टूट गया। वहीं, लिवाली होने से दोपहर से पहले यह 74,586.43 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 74,340.09 अंक के मुकाबले 0.01 प्रतिशत फिसलकर 74,332.58 अंक पर सपाट रहा।

वहीं, निफ्टी 36 अंक गिरकर 22,508.65 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 22,464.75 अंक के निचले जबकि 22,633.80 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 22,544.70 अंक की तुलना में 0.03 प्रतिशत बढ़कर 22,552.50 अंक पर सपाट बंद हुआ।

इस दौरान सेंसेक्स की नुकसान उठाने वाली कंपनियों में जोमैटो 3.82, इंडसइंड बैंक 3.53, एनटीपीसी 2.49, इंफोसिस 1.60, एचसीएल टेक 1.55, टाइटन 1.28, पावरग्रिड 1.24, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.71 टेक महिंद्रा 0.64, आईटीसी 0.48, एलटी 0.44, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.43, आईसीआईसीआई बैंक 0.34, सन फार्मा 0.26, बजाज फिनसर्व 0.24, एचडीएफसी बैंक 0.16 और बजाज फाइनेंस 0.01 प्रतिशत शामिल रही।

वहीं, रिलायंस 3.18, नेस्ले इंडिया 1.62, टाटा मोटर्स 1.36, अडानी पोर्ट्स 0.81, टाटा स्टील 0.80, अल्ट्रासिम्को 0.77, कोटक बैंक 0.67, एक्सिस बैंक 0.49, टीसीएस 0.32, भारती एयरटेल 0.28, मारुति 0.12, एसबीआई 0.11 और एशियन पेंट के शेयर 0.09 प्रतिशत लाभ में रहे।

Next Post

अल्पसंख्यकों के विरुद्ध अपराध रोके बंगलादेश : भारत

Fri Mar 7 , 2025
नयी दिल्ली 07 मार्च (वार्ता) भारत ने बंगलादेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई है तथा एक ऐसे स्थिर, शांतिपूर्ण, समावेशी और प्रगतिशील बंगलादेश के प्रति समर्थन एवं विकास सहयोग बढ़ाने की इच्छा का इज़हार किया है जिसमें हिंदुओं सहित सभी अल्पसंख्यकों के साथ-साथ उनकी संपत्तियों एवं धार्मिक संस्थानों […]

You May Like