पहाड़ों में बर्फबारी से चली ठंडी हवा, अफीम फसल के लिए लाभदायक

नीमच। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और हवा चलने से प्रदेश के अन्य जिलों के साथ नीमच में भी दो दिन से मौसम में बदलाव के साथ तापमान में गिरावट है। 24 घंटों में प्रदेश के सबसे कम तापमान वाले शहरों में नीमच चौथे नंबर पर है। मंगलवार-बुधवार की रात न्यूनतम तापमान लुढक़कर 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम पारा 28.8 डिग्री रहा। विज्ञान विभाग के अनुसार एक-दो दिन मौसम इसी प्रकार रहेगा। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार रबी फसलों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। अधिकतर फसल पक चुकी है या पकने की अंतिम स्टेज पर है। ऐसे में अंतिम स्टेज वाली फसलें व अफीम फसल को फायदा है। ग्राम दूदरसी में अफीम के डोडे पर चीरा लगाते किसान।

मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह के अनुसार एक-दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। बारिश के आसार नहीं हैं। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 9 मार्च से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। ऐसा होने पर फिर से प्रदेश में असर देखने को मिल सकता है। इससे दूसरे सप्ताह में भी मौसम मिला-जुला रहेगा और होली के बाद ही गर्मी असर दिखना शुरू करेगी।

नमी कम है तो फसलों को पानी जरूर दें कृषि विज्ञान केंद्र नीमच के प्रधान और वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीपी पचौरी ने बताया कि बीच में तापमान में बढ़ोतरी के कारण रबी सीजन की अधिकांश फसल परिपक्व अवस्था में होकर पक चुकी है। इन फसलों पर ठंड का असर नहीं पड़ेगा। जहां गेहूं की बालियां हरी अवस्था में हैं, वहां फसल को फायदा होगा। दानों में बढ़वार होगा। नमी कम है तो पानी जरूर दें। अफीम फसल को भी नुकसान नहीं है। खड़ी फसल में लगे डोडा पर चीरे लगाने का कार्य चल रहा है।

Next Post

भानपुरा पीठ के शंकराचार्य ने किए ज्योतिर्लिंग के दर्शन, बोले चप्पू वाली नाव चले

Thu Mar 6 , 2025
ओंकारेश्वर, भानपुरा पीठ के शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंदजी महाराज ने आज ज्योतिर्लिंग के दर्शन किये गुरुवार को भानपुरा पीठ के शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद ज़ी महाराज अपने उत्तराधिकारी एवं भक्तो के साथ ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के दर्शन करने आए उन्होंने प्रथम पवित्र नर्मदाजी में स्नान किया पूजा अर्चना करी। श्री ममलेश्वर महादेव के […]

You May Like