आग से 45 प्रतिशत झुलसी गर्भवती महिला का डॉक्टरो ने जटिल प्रसव कराने में पायी सफलता

जिला अस्पताल के डॉक्टर्स के दल ने किया ऑपरेशन,माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ

 

नवभारत न्यूज बालाघाट

 

शहीद भगत सिंह जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों के दल ने एक जटिल प्रसव कराने में महत्वपूर्ण उपलब्धि पायी है। जिला अस्पताल से प्राप्त जानकारी अनुसार बैहर की 45 प्रतिशत झुलसी महिला का 27 फरवरी को सफलतापूर्वक प्रसव कराया गया है। चिकित्सकीय दल में स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ.अर्चना लिल्हारे के नेतृत्व में ऑपरेशन के जरिए सुरक्षित प्रसव कर महिला एवं बच्चे को सुरक्षा प्रदान की। अब माँ और नव जन्मे बालक दोनों स्वस्थ है। प्रसूता फिल्हाल अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मनोज पाण्डेय, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.परेश उपलप,सिविल सर्जन डॉ.नीलय जैन ने चिकित्सकीय दल को इस उपलब्धि पर सराहना करते हुए बधाई दी है।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मनोज पाण्डेय ने बताया कि ग्राम मोवाला विकासखण्ड बैहर की गर्भवती महिला को 15 फरवरी को 45 प्रतिशत आग से झुलसी अवस्था में चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। महिला एनीमिक थी। प्रसव पीड़ा होने पर प्रसव के लिए सर्जरी विभाग में उचित प्रबंधन किया गया। प्रसूता ने 27 फरवरी को 2.9 किलो ग्राम वजन के स्वस्थ बच्चे का जन्म दिया है। 45 प्रतिशत झुलसी महिला का सफल प्रसव चुनौती भरा काम था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन के मागदर्शन में मेडिसीन विभाग, सर्जरी विभाग गायनी विभाग तथा नर्सिंग विभाग ने संयुक्त कार्ययोजना बनाकर कार्य किया। प्रसव में स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ.अर्चना लिल्हारे, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.आशुतोष बांगरे, मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ.अंकित राना, एनेस्थिसिया विशेषज्ञ डॉ.डी.डोंगरे तथा नर्सिंग स्टॉफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Next Post

आपराधिक मानव वध के आरोपी ऑपरेटर को सात वर्ष के कठोर कारावास और अर्थदंड की सजा

Thu Mar 6 , 2025
सतना।: अपर सत्र न्यायाधीश रामपुर बाघेलान दीपक शर्मा की अदालत ने आपराधिक मानव वध के एक मामले में आरोपी विष्णुकांत त्रिपाठी को दोषी करार देते हुए सात वर्ष के कठोर कारावास और दो हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार, यह घटना 9 अप्रैल 2015 को […]

You May Like