सिंगरौली : जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में दोपहर एक बजते ही चिकित्सक ओपीडी छोड़ देते हैं। सोमवार को जब नवभारत की टीम दोपहर एक बजे जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर पहुंची तो वहॉ ओपीडी से अधिकांश चिकित्सक नदारद मिले। इस दौरान ओपीडी में चिकित्सकों के इंतजार में भारी संख्या में मरीज बैठे थे। मरीजों ने चर्चा के दौरान बताया कि उन्हें बताया कि वार्ड के राउण्ड पर है तो कुछ लोगों ने बताया कि डाक्टर साहब अब कल यानि मंगलवार को ही ओपीडी में मिलेंगे।
रोजाना का यहीं है हाल
जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों का समय पर न मिलना कोई नई बात नहीं हैं। यहॉ चिकित्सकों के आने जाने का कोई समय सीमा नहीं रह गयी है। सुबह के समय उपस्थित देना अनिवार्य रहता है। इसलिये सुबह 9 से 10 बजे के बीच अंगुठा लगाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कर देते है। इसके बाद चिकित्सक साहब कब तक ओपीडी में बैठेंगे, इसकी कोई गारंटी नही है।
Next Post
नेताओं ने ओढ़ रखी खामोशी की चादर
Tue Mar 4 , 2025
मालवा- निमाड़ की डायरी संजय व्यास भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए कवायद चल रही है. मालवा- निमाड़ के नेता भी पद की लालसा पाले हैं. अंचल से कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा प्रवक्ता अर्चना चिटनीस , राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार का प्रदेशाध्यक्ष के लिए नाम चल रहा है. इनका वरिष्ठों […]

You May Like
-
7 months ago
भारत ने आखिरकार टॉस जीता, फील्डिंग का किया फैसला
-
1 year ago
जबलपुर में एमपी स्टेट लॉ यूनिवर्सिटी की मांग