20 जून को रिलीज होगी शेखर कम्मुला की फिल्म कुबेर

मुंबई, (वार्ता) फिल्म निर्माता शेखर कम्मुला की फिल्म कुबेर 20 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

धनुष, नागार्जुन, रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ जैसे कलाकारों की टोली के साथ, कुबेर भारतीय सिनेमा में एक गेम-चेंजर साबित होने का वादा करती है। शेखर कम्मुला ने फिल्म कुबेर के जरिये नए रचनात्मक क्षेत्र में कदम रखा है, जिससे यह साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन गई है।

श्री वेंकटेश्वर सिनेमा एलएलपी और एमिगोस क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड के तहत सुनील नारंग और पुष्कर राम मोहन राव द्वारा समर्थित, फिल्म कुबेर को बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में 20 जून को रिलीज होगी।

Next Post

लखनऊ पहुंची यूपी वारियर्स, तीन मार्च से घर पर बढ़ायेंगी अभियान

Fri Feb 28 , 2025
लखनऊ, (वार्ता) वुमेंस प्रीमयर लीग (डब्ल्यूपीएल) के मौजूदा संस्करण में अब तक औसत प्रदर्शन करने में सफल यूपी वारियर्स की टीम तीन मार्च से अपने होम ग्राउंड लखनऊ में अपने अभियान को आगे बढ़ायेगी। कप्तान दीप्ति शर्मा की अगुआई वाली टीम पहली बार अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम पर मैच […]

You May Like