बेंगलुरु 25 फरवरी (वार्ता) गुजरात जायंट्स के खिलाफ वुमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के मुकाबले में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।
डब्ल्यूपीएल में पहली बार दो ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आमने-सामने है। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टाॅस जीता और गुजरात की कप्तान एशले गार्डनर को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया।
लैनिंग का कहना है कि उनकी टीम का इरादा शुरुआती विकेट चटका कर जायंट्स को दबाव में रखना है। अरुंधति रेड्डी के स्थान पर तितास साधु को शामिल किया गया है वहीं गार्डनर ने कहा “ वडोदरा के मुकाबले बेंगलुरु में अतिरिक्त उछाल मिलने की उम्मीद है।”
दिल्ली कैपिटल्स: शैफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिज़ैन कप्प, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, टिटास साधु, शिखा पांडे
गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोबे लिचफील्ड, दयालन हेमलता, एशले गार्डनर (कप्तान), डींड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, प्रिया मिश्रा, मेघना सिंह
