दतिया में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, घायल युवक को झांसी रेफर किया

दतिया: एक गंभीर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा भांडेर रोड स्थित मोहना हनुमान मंदिर के पास हुआ। हादसे में बाइक सवार विजयपाल और उनके साथी प्रशांत पाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

विजयपाल भदोरिया की खिड़की दतिया के रहने वाले थे। प्रशांत पाल चूनगर फाटक के पास दतिया में रहते हैं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। विजयपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रशांत पाल की हालत नाजुक देखते हुए झांसी रेफर किया गया है।

Next Post

मजबूत आपूर्ति श्रृंखला, उच्च गुणवत्ता के लिए काम करें इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग: गोयल

Tue Feb 25 , 2025
नयी दिल्ली, 24 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को देश के इलेक्ट्रॉनिक वस्तु विनिर्माण उद्योग से अधिक लचीली आपूर्ति श्रृंखला के विकास , गुणवत्ता मानकों को अद्यतन करने और प्रतिस्पर्धी दरों पर दुनिया को उच्च गुणवत्ता वाले सामान व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा […]

You May Like