जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत आरटीओ कार्यालय के पास बदमाशों ने एक बिल्डर ने चाकू से गोद दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक चंद्रशेखर झारिया 27 वर्ष निवासी समनापुर थाना लखनादौन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे प्लाटिंग का काम करता है चाचा लेखराम झारिया के पास चुंगी नाका माढ़ोताल आया था चाचा के लडक़े विवेक झारिया की आरटीओ कार्यालय के पास बुलवाया था उसके बाद देर रात वह आरटीओ कार्यालय के पास गनेश होटल के सामने खड़ा था तभी उसके सामने तरफ से एक काले रंग की मोटर सायकल में तीन लडक़े आये और उसके पास आकर रूके।
एक राय होकर उसके साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर चोट पहुंचा दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासाजी करते हुए हुए विनीत पटेल 22 वर्ष निवासी करमेता, आदित्य मिश्रा 18 वर्ष एवं अंचल उर्फ रजनीश पवार 18 वर्ष दोनों निवासी करमेता माढोताल को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी विनीत पटेल अपराधी प्रवृत्ति को जिसके विरूद्ध पूर्व से 7 अपराध मारपीट एंव आम्र्स एक्ट के दर्ज है।
