मुरैना में दो युवकों ने गोली मारकर की खुदकुशी

मुरैना, 24 फरबरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना में आज दो युवकों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पहली घटना स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के बड़ोखर में हुई यहां सोनू उपाध्याय नामक युवक ने आज सुबह अपनी कनपटी पर कट्टा लगाकर गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इसी प्रकार दूसरी घटना शहर कोतवाली इलाके के गणेशपुरा में हुई जहां युवक रिहान खान ने अपनी लायसेंसी बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी करली।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों घटनाओं में मृत्यु के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

कपलिंग खराब होने से इंजन डिब्बों को छोड़ आगे बढ़ा, बड़ा हादसा टला

Mon Feb 24 , 2025
रतलाम, 24 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के रतलाम से चित्तौड़ के लिए रवाना हुयी डेमू ट्रेन का आज कपलिंग खराब होने से इंजन डिब्बों को छोड़कर आगे बढ़ गया। दुर्घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुयी। करीब आधे घंटे तक ट्रेन बडायला चौरासी रेलवे स्टेशन पर रुकी रही और […]

You May Like