जिला बदर का उल्लघन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सतना:कोलगवां पुलिस ने जिला बदर के आरोपी राजेन्द्र को गिरफ्तार कर जिला बदर का उल्लंघन करने के आरोप में जेल भेज दिया है.मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, के निर्देशन एवं शिवेश सिंह अ.पु.अ.सतना, महेन्द्र सिंह चौहान सीएसपी सतना के मार्गदर्शन पर थाना कोलगंवा की कार्यवाही कर आरोपी राजेन्द्र उर्फ हथटूटा उर्फ पंजू पिता कमलेश साकेत निवासी कृष्ण नगर थाना कोलगंवा जिला सतना को जिला दंण्डाधिकारी सतना द्वारा जिला बदर आदेश पारित कर सतना व उसकी सीमावर्ती सीमाओ से एक वर्ष के लिए निष्कासित किया था ।

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त व्यक्ति जिला बदर निष्कासन आदेश का उल्लघन कर बडी सरस्वती स्कूल के पीछे कृष्ण नगर में घूम रहा हैं । जिसे हमराह स्टाफ के घेराबन्दी कर कोलगंवा पुलिस द्वारा पकडा गया । आरोपी व्दारा कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सतना के आदेश का उल्लंघन कर धारा 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का अपराध घटित करना पाया गया है । जिस पर थाना कोलगंवा में अप.क्रं. 183/25 धारा 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का पंजीबद्ध किया गया हैं । इस कार्यवाही में थाना कोलगंवा पुलिस की भूमिका सराहनीय रही.

Next Post

पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

Sun Feb 23 , 2025
इंदौर:बेटमा पुलिस ने सात साल से फरार 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश उपेंद्र उर्फ भूपेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर अपहरण, फिरौती और जबरन वसूली सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था.ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने बताया कि इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए […]

You May Like