शक्तिकांत दास प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव-2 नियुक्त

नयी दिल्ली, 22 फरवरी (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधान सचिव-2 के रूप में नियुक्त किया गया।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री दास की नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल के साथ या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, समाप्त हो जाएगी। आदेश में बताया गया है कि श्री दास प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव-1 डॉ. पी. के. मिश्रा के साथ प्रधानमंत्री के निजी सचिव के रूप में काम करेंगे।

 

Next Post

एनएसओ ने डेटासेट, पंजिका संग्रह 2024 किया जारी

Sat Feb 22 , 2025
नयी दिल्ली, 22 फरवरी (वार्ता) सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के भारतीय राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने शनिवार को 2024 का नवीनतम डेटासेट और पंजिका संग्रह प्रकाशित किया है। यह सरकारी डेटा नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं, छात्रों और जनता के लिए सुलभ होगा। मंत्रालय की शनिवार को जारी विज्ञप्ति के […]

You May Like