
मंडला। जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार शाम 6 बजे उदयपुर और मोईया नाला के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। बीजाडांडी पुलिस ने बताया कि अभी तक दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस उनके मोबाइल फोन के माध्यम से परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। दोनों शवों को फिलहाल मरचुरी में रखा गया है।
