टिकट काउंटर परिसर में पार्किंग करने लगाई पेनल्टी 

रेन बसेरा में वाटर कुलर खराब मिलने पर एजेंसी पर जुर्माना

सफाई नहीं मिलने पर सुपरवाइजर का 10 दिन का काटा वेतन

आयुक्त द्वारा गंगवाल बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण

 

इंदौर. नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने गुरुवार सुबह शहर की सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के अंतर्गत गंगवाल बस स्टैंड परिसर का दौरा किया. निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में कई कमियां पाई गईं, जिन पर आयुक्त द्वारा तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए. निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री डी आर लोधी मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अखिलेश उपाध्याय एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

निरीक्षण के दौरान जब गंगवाल बस स्टैंड परिसर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की गई, तो पाया गया कि वहां पर्याप्त सफाई नहीं थी. इस पर संबंधित सुपरवाइजर की जानकारी ली गई, जिससे पता चला कि वह प्रतिदिन दोपहर 12 बजे देवास से इंदौर आता है. इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त श्री वर्मा ने उक्त सुपरवाइजर का 10 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए. इसके अतिरिक्त, आयुक्त श्री वर्मा ने गंगवाल बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा और सुलभ कॉम्प्लेक्स का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान टिकट काउंटर के पास वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग मिली जिस पर संबंधित के विरुद्ध 5000 रुपए का स्पॉट फाइन लगाया गया. साथ ही रेन बसेरा में वाटर कुलर खराब होने तथा परिसर में सफाई व्यवस्था की कमी पाए जाने पर संलग्न एजेंसी पर 5000 की पेनल्टी लगाने के निर्देश भी जारी किए गए.

 

लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

रैन बसेरा के निरीक्षण के दौरान वहां आवश्यक सफाई व्यवस्था एवं संधारण कार्य में सुधार के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए. नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और तत्परता से कार्य करें.

Next Post

गौवंश संरक्षण के लिए 17 हेक्टऱ भूमि पर बनेगी गौशाला

Fri Feb 21 , 2025
10 हजार से अधिक गौवंश को मिलेगा प्राकृतिक परिक्षेत्र आगामी 5 दिवस में गौशाला निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश   इंदौर. नगर निगम इंदौर को गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से महू स्थित ग्राम आशापुरा में 17 हेक्टऱ शासकीय भूमि आवंटित की गई है. इसी क्रम में आज […]

You May Like