दोस्त से मिलने जा रहे पुत्र को सडक़ पर खून से लथपथ मिले पिता

बेलगाम ट्रक रौंदकर भागा

जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत बिलहरी पेट्रोल पंप के पास बीती रात एक बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया और घटना को अंजाम देने केबाद भाग गया। इस बीच कार से निकल रहे युवक की नजर जब सडक़ पर पड़ी तो बाइक सवार उसके पिता निकले जो खून से लथपथ थे। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे से बिलहरी  में लंबा जाम लग गया था।

पुलिस के मुताबिक प्रीत चोपडा पिता चेतन्य चोपडा 19 वर्ष निवासी अनूप बिहार तिलहरी गौर की ज्ञान गंगा कॉलेज में सेकेन्ड ईयर में पढाई कर रहा है।  बीती रात 11:40 बजे घर से कार क्रमांक एमपी 20 जेडसी 5297 से दोस्त से मिलने पेन्टीनाका जा रहा था जैसे ही वे डी मार्ट के आगे बढी तो देखा कि रोड में टे्रफिक काफी था  जब उसकी नजर मोटर साईकिल पडी तो  देखा कि रोड पर उसके पिता खून से लथपथ पड़़े थे।  राहगीरों की मदद से अपनी कार से पिता को अस्पताल ले गया। सीसीटीव्ही कैमरे देखने पर पता चला कि पिता को एक तेज रफ्तार ट्रक टक्कर मारकर भागा है।  पुलिस ने रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।

Next Post

हल्दी की रस्म के बीच जेवरात चोरी

Wed Feb 19 , 2025
दत्त रेसीडेंसी के रूम नम्बर 410 में वारदात जबलपुर। ओमती थाना अंतर्गत दत्त रेसीडेंसी में शादी कार्यक्रम के दौरान चल रही हल्दी की रस्म के बीच रूम नम्बर 410 से जेवरात से भरा सूटकेस चोरी हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है। […]

You May Like