
इंदौर. परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय फरियादी रमेश बिंदोरिया निवासी लालगली कोली मोहल्ला, परदेशीपुरा ने शिकायत दर्ज कराई कि भोंदू और रोशन उर्फ कांचा महावर, जो उसी मोहल्ले के रहने वाले हैं, ने सोमवार 17 फरवरी की रात 12:15 बजे उसके साथ अश्लील गालियां देते हुए झगड़ा किया. पीड़ित ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने उसे धक्का देकर फर्श पर गिरा दिया, जिससे उसके सिर और दाहिने हाथ की बीच की अंगुली में चोट आई. आरोपियों ने मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने भोंदू और रोशन उर्फ कांचा महावर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु की.
