श्याम लाल कॉलेज ने जीता पुरुष वर्ग का खिताब

नयी दिल्ली 17 फरवरी (वार्ता) मेजबान श्याम लाल कॉलेज ने सोमवार को एकतरफा फाइनल मुकाबले में इंदिरा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेस को 7-2 से पराजित कर 11वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल इन्विटेशनल हॉकी टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम किया।

आज यहां श्याम लाल कॉलेज के मैदान पर विजेता टीम के लिए आशीष और मोहित ने दो-दो और प्रवीण, दीपक और प्रत्यूष सिंह जग्गी ने एक-एक गोल दागे। वहीं पराजित टीम के लिए नवीन राठी और सुमित ने एक-एक गोल किया।

चैंपियन श्याम लाल कॉलेज के मनमोहन को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड श्याम लाल कॉलेज के प्रवीण को मिला।

टूर्नामेंट के समापन समारोह के मुख्य अतिथि रोहतास नगर सेभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक जितेंद्र महाजन, श्याम लाल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रबि नारायण कर, प्रो. सरिता त्यागी, एचओडी, फिजिकल एजुकेशन, डीयू, डॉ. सुशील कुमार, असिस्टेंट डारेक्टर, डीयूएससी और डॉ. जमाल अनोनो खान, एमुनोथेरेपिस्ट, प्रो. नरेंद्र, प्रधानाचार्य, जाकिर हुसैन कॉलेज, ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।

Next Post

रुपया 17 पैसे लुढ़का

Mon Feb 17 , 2025
मुंबई 17 फरवरी (वार्ता) आयातकों एवं बैंकरों की डॉलर लिवाली बढ़ने के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 17 पैसे लुढ़ककर 86.89 रुपए प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 86.72 रुपए प्रति डॉलर पर रहा था। शुरुआती कारोबार में रुपया दो पैसे की बढ़त […]

You May Like