दो युवकों को चाकू से गोदा, एक गंभीर

जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया हमले में दोनों युवक घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया जिसमें से एक युवक को गंभीर चोटें आने से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही हैं। वहीं हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया था।

टीआई राजकुमार खटीक ने बताया कि फैसल अंसारी 19 वर्ष निवासी गाजीनगर गोहलपुर  ने बताया कि ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे पिपरिया में फैब्रीकेटर्स का काम करता है। रात में वे साथी सोनू के साथ मोटर सायकल से खजरी रमजान मार्बल के सामने वाली गली में पहुॅचा जहां खजरी निवासी राजा ने चाकू से उसकी हत्या करने की नियत से पेट में मारा तो वह थोडा पीछे हटा तो चाकू उसके पेट में दाहिने तरफ लगा राजा ने पुनः चाकू से हमला किया तो उसने हाथ से रोका जिससे वायें हाथ में चोट आयी तभी सोनू अंसारी  बीच बचाव करने लगा तो राजा ने चाकू से हमलाकर सोनू को भी चोट पहुंचा दी। फैसल अंसारी का उपचार मेडिकल कालेज में चल रहा हैं।

Next Post

प्रयागराज जा रही बुलेरो कैमोर पहाड़ में पलटी, 4 लोगों की मौत

Mon Feb 17 , 2025
नवभारत न्यूज अमिलिया 17 फरवरी।सीधी के कैमोर पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत 3 घायल, सिंगरौली से चलकर प्रयागराज जा रहे थे श्रद्धालु, श्रद्धालुओं से भरा बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर कैमोर पहाड़ के ऊपर पलटा, कल रात 1:00 की बताई जा रही है यह घटना, सूचना […]

You May Like