416 नग अवैध कफ सिरप एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्त 

 

-कोतवाली एवं बहरी पुलिस ने की रेड कार्यवाही

नवभारत न्यूज

सीधी/बहरी।अवैध नशे के विरूद्ध सीधी पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है। पुलिस ने फिर कार्यवाही करते हुये दो अलग -अलग प्रकरण पंजीबद्ध कर 14 लाख 48 हजार रूपये कीमती मशरुका 416 नग अवैध कफ सिरप एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्त किया। पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा के निर्देशन एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय व थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक राकेश बैस के नेतृत्व में कोतवाली एवं बहरी पुलिस ने कार्यवाही करते हुये 416 नग आनरेक्स कफ सिरप मय परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्त कर पृथक- पृथक प्रकरण पंजीबद्ध किये। पुलिस के अनुसार दिनांक 14 फरवरी 2025 को थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सफ़ेद रंग की एक्सयूबी कार से दो व्यक्ति राहुल सिंह गहरवार एवं सचिन राठौर अवैध नशीली कफ सिरप लेकर कुचवाही झींगाझर तरफ बिक्री करने हेतु जा रहे है। थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा उक्त सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया जाकर सूचना की तस्दीक एवं रेड़ कार्यवाही हेतु एक टीम गठित कर मुखविर के बताये अनुसार उक्त कार का पीछा करते हुए झींगाझर पहुंचे जहां कार का चालक राहुल सिंह गहरवार एवं सचिन राठौर पुलिस को पीछा करते देखकर गाड़ी साइड में खड़ी कर वहां से फरार हो गये। राहगीर एवं समक्ष गवाहों के कार की तलाशी ली गई। कार के डैशबोर्ड में राहुल सिंह पिता राजकुमार सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 19 पावा टीकट कला थाना चुरहट के नाम का स्टार ऑटोमोबाइल्स का बिल एवं अन्य दस्तावेज मिले साथ ही डिग्गी खोलकर चेक करने पर तीन खाकी रंग के कार्टून में अवैध मादक पदार्थ आनरेक्स कफ सिरप मिली जिसकी मौके पर गिनती करने पर 357 सीसी कीमती 24 हजार रूपए की थी। आरोपियों का उक्त कृत्य धारा 8, 21, 22 ,27(ए), 29 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 ड्रग कण्ट्रोल एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध कायम कर 357 सीसी आनरेक्स कफ सिरप कीमती 24 हजार रूपए एवं परिवहन में प्रयुक्त एक्सयूवी कर कीमती 14 लाख कुल कीमती 14 लाख 24 हजार जप्त कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

 

दुकान में मिली नशीली सीरप-

 

थाना प्रभारी बहरी को दिनांक 13 फरवरी 2025 को

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि धीरेन्द्र गुप्ता निवासी बहरी का पुरानी तहसील के नीचे किसी दूसरे को एलाट हुई दुकान को किराये मे लेकर मोबाइल दुकान खोला है उसी में अवैध कोरेक्स विक्री करने हेतु रख रहा है। थाना प्रभारी बहरी द्वारा उक्त सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया जाकर सूचना की तस्दीक एवं रेड कार्यवाही हेतु एक टीम गठित कर मुखविर के बताये पुलिस बहरी बाजार पुरानी तहसील के नीचे साड़ा भवन पहुंची जहां मुखबिर के बताये अनुसार एक व्यक्ति अपनी दुकान के सटर को नीचे गिराकर ताला बंद कर रहा था। पुलिस को आते देख कर सटर का ताला बंद कर वहा से भागने लगा जिसको पुलिस के द्वारा पकड़ने हेतु पीछा किया गया जो अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग गया। मौके पर दुकान मे सटर के ऊपर दुकान का नम्बर 34 लेख होना पाया गया जिसका सटर बंद था जिसमे ताला लगा हुआ था। मौके से समक्ष गवाहान के ग्लैण्डर मशीन मगाकर दुकान का ताला कटवाकर दुकान के अन्दर गवाहो के समक्ष तलाशी ली गयी।दुकान के अन्दर एक झोले में ओनरेक्स कफ सिरफ की शीशिया मिली जिसको बाहर निकलवाया जाकर गिनती करायी गयी जो कुल 59 शीशी ओनरेक्स कफ सिरफ कीमती 23 हजार 600 रूपए की थी। आरोपी का उक्त कृत्य धारा 8, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 ड्रग कण्ट्रोल एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर 59 सीसी आनरेक्स कफ सिरप कीमती 23 हजार 600 रूपए जप्त कर मामले को विवेचना में लिया गया।

Next Post

सोन नदी जोगदहा छतिग्रस्त पुल से रेत लोड़ कर परिवहन कर रहे 2 वाहन जप्त

Fri Feb 14 , 2025
-अमिलिया पुलिस ने विभिन्न धाराओं में किया प्रकरण पंजीबद्ध नवभारत न्यूज अमिलिया 14 फरवरी।सोन नदी जोगदहा क्षतिग्रस्त पुल से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित होने के बाद भी पुल से रेत लोड़ कर परिवहन कर रहे 2 वाहनो को जप्त कर अमिलिया पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया।पुलिस […]

You May Like