अंगोला में हैजा के प्रकोप से 110 से अधिक लोगों की मौत

लुआंडा, 12 फरवरी (वार्ता) अंगोला में जनवरी की शुरुआत में प्रकोप शुरू होने के बाद से हैजा के 3,402 मामले और 114 मौतें दर्ज की गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार की दैनिक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

अंगोला में एक फरवरी से प्रतिदिन 100 से अधिक नए हैजा के मामले सामने आ रहे हैं, जो 8 फरवरी को 295 पर पहुंच गये । हालांकि, संक्रमण की पुष्टि के लिए प्रयोगशाला परीक्षण सीमित है, प्रति दिन केवल 20 नमूनों का विश्लेषण किया जाता है।

सात जनवरी को फैलने के बाद से यह बीमारी कई प्रांतों में फैल गई है, जिसमें लुआंडा और पड़ोसी बेंगो प्रांत सबसे अधिक प्रभावित हैं।

सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के महामारी विज्ञान बुलेटिन के अनुसार, 925,000 से अधिक लोगों को हैजा के खिलाफ टीका लगाया गया है, जो लक्षित आबादी का 86 प्रतिशत है।

Next Post

ब्लैक बॉक्स का मुनाफा 37 प्रतिशत बढ़ा, राजस्व में नौ फीसदी की गिरावट

Wed Feb 12 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) एस्सार समूह की कंपनी ब्लैक बॉक्स का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा इसके पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 41 करोड़ रुपये के मुकाबले 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी लेकर 56 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने मंगलवार काे बयान जारी कर […]

You May Like