मोदी ने एआई शिखर सम्मेलन के इतर वैंस व उनके परिवार से की मुलाकात

पेरिस, (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को यहां एआई शिखर सम्मेलन के इतर अमेरिका के उप राष्ट्रपति जे डी वैंस एवं उनके परिवार से मुलाकात की।

श्री मोदी ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, अमेरिका के उप राष्ट्रपति जे डी वैंस और उनके परिवार के साथ एक शानदार मुलाकात हुई। हमने विभिन्न विषयों पर बहुत अच्छी बातचीत की। अपने बेटे विवेक का जन्मदिन मनाने में उनके साथ शामिल होने से प्रसन्नता हुई!”

श्री मोदी ने एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कालिस से भी द्विपक्षीय भेंट की।

प्रधानमंत्री ने एआई शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटारेस से भी भेंट की।

Next Post

मणिपुर: बहुत पहले हटाना था सीएम को

Wed Feb 12 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like