
करावल नगर सीट से बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने एक्स पोस्ट कर लिखा, “दिल्ली वालों ने “मोदी की गारंटी” पर भरोसा किया है. जिस दिन पीएम मोदी ने कहा कि एक बार मुझे भी दिल्ली की सेवा करने का अवसर दीजिए, उसी दिन से ज़मीन पर चुनाव पलट गया. मोदी के नाम और काम का जादू दिल्ली में चल रहा है. आज झूठ और लूट से दिल्ली की मुक्ति का दिन है.”
