रुपया 16 पैसे मजबूत

मुंबई 07 फरवरी (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पिछले पांच साल में पहली बार नीतिगत दर में चौथाई फीसदी की कटौती करने की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 16 पैसे मजबूत होकर 87.43 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 87.59 रुपये प्रति डॉलर के सार्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।

कारोबार की शुरुआत में रुपया सात पैसे की बढ़ोतरी लेकर 87.52 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान यही इसका दिवस का निचला स्तर भी रहा। वहीं, आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली होने से यह 87.33 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले दिवस के 87.59 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 16 पैसे मजबूत होकर 87.43 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

 

Next Post

सोना, चांदी में तेजी

Fri Feb 7 , 2025
इंदौर, 07 फरवरी (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना तथा चांदी महंऐ होकर बिकी। चांदी सिक्का स्थिर रहा। विदेशी बाजार में सोना 2864 डालर व चांदी 3220 सेन्ट रुपये प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव में देर रात तक फेरबदल होता रहता है। सोना 85800 रुपये […]

You May Like