पांच थाना क्षेत्र से पांच हुए लापता, पुलिस जांच में जुटी
इंदौर:शहर में नाबालिग बच्चों और युवतियों के अपहरण की घटनाओं में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. हाल ही में विभिन्न थाना क्षेत्रों से कई अपहरण की घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनमें अज्ञात आरोपियों द्वारा मासूमों को बहला-फुसलाकर ले जाने की वारदातें सामने आई हैं. पुलिस इन मामलों की जांच में जुटी हुई है.प्राप्त जानकारी के अनुसार लापता नाबालिग की पहली घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र की है. यहां शिव नगर में रहने वाली पीड़िता दुर्गा पित राजेन्द्र जाग्रति ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे नाबालिग लड़के को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया. दूसरी घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र की है.
यहां की स्कीम नम्बर 155 स्थित आईडिया मल्टी में रहने वाली प्रिंयका पति देवेन्द्र पचौरी ने थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी बेटी को बहला फुसलाकर कहीं ले गया. इसी तरह की तीसरी घटना राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के कुदंन नगर की है. यहां रहने वाले अनीता पित रुपेश पिपले ने थाने पहुंच पुलिस को बताया कि कोई अज्ञात बदमाश मेरी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया. चौथी घटना लसूडिया थाना क्षेत्र की है.
यहां रहने वाले सोनू वंशकार पिता श्यामलाल वंशकार ने थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि कोई अज्ञात आरोपी उनकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया. इसी तरह की पांचवी घटना कनाड़िया थाना क्षेत्र के जैन मंदिर एम्पायर मेट्रो ग्राम झलारिया में रहने वाले अर्जुन पिता मोतिराम गायकवाड ने थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी लड़की को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया. इन मामलों में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्परता से जांच शुरू कर दी है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस की अलग अलग टीमों को रवाना कर दिया है. संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़कर उचित कार्रवाई की जाए.
