50 हजार का स्पॉट फाइन
निगम ने की कार्रवाई
इंदौर: निगम ने पॉलीथिन कैरी बैग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. 200 किलो अमानक पॉलिथीन जब्त कर 50 हजार का स्पॉट फाइन किया.आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार नगर निगम इंदौर द्वारा शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन कैरी बैग के उपयोग को रोकने के लिए सख्त अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में सुदामा नगर डी सेक्टर में एक सब्जी ठेले पर पॉलीथिन पाई गई. वार्ड दरोगा 82 दिनेश आदिवाल द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर ठेले वाले ने 1976, न्यू द्वारकापुरी कॉलोनी का पता बताया.
इस सूचना पर सहायक सीएसआई रूपेश मकासरे एनजीओ संस्था के साथ 1976, न्यू द्वारकापुरी कॉलोनी मौके पर पहुंचे और जब छानबीन की गई, तो लगभग 200 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन कैरी बैग बरामद हुए. इस संबंध में तुरंत सीएसआई आशीष कापसे एवं स्वास्थ्य अधिकारी अवध नारायण को सूचना दी गई. इस पर आयुक्त शिवम वर्मा एवं अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देशानुसार गोवर्धन पोरवाल न्यू द्वारकापुरी के विरुद्ध 50 हजार रुपए का चालान जारी किया गया और पूरी पॉलिथिन कैरी बैग जब्त कर ली गई.
सख्त कार्रवाई होगी
नगर निगम इंदौर सभी नागरिकों से अपील करता है कि पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग न करें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी.
