भिण्ड, 31 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में घर के अंदर रखी ज्वार की करब में आग लगने से इसकी चपेट में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रौन थाना क्षेत्र के अहरौली गांव में एक घर में रखी ज्वार की करब में कल रात आग लग गई। इसकी चपेट में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महाराज सिंह बघेल (65) मृत्यु दो गई। मौके पर दमकल गाड़ियां पहुंच गईं, तब जाकर आग को बुझाया जा सका।
बुजुर्ग व्यक्ति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रौन अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Next Post
रेत माफिया का कलेक्टर की गाड़ी पर पथराव, हवाई फायर से खदेड़े बदमाश
Fri Jan 31 , 2025
भिंड, 31 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड जिला कलेक्टर के वाहन को रेत माफिया ने अपना निशाना बनाने की कोशिश की, जिसके बाद कलेक्टर के सुरक्षाकर्मियों ने हवाई फायर कर बदमाशों को खदेड़ा और कलेक्टर को वहां से सुरक्षित निकाला। ऊमरी पुलिस के अनुसार कल देर रात के इस मामले […]

