निगम ने दो कंपनियों के 1-1 लाख के चालान बनाए

जेएम रामानी और पॉवर ट्रांपमेशन कंपनी लिमिटेड पर कार्रवाई

इंदौर: नगर निगम ने आज शहर में सुरक्षा और संकेतक नहीं लगाने को लेकर दो कम्पनियों के विरुद्ध कार्रवाई की. इस दौरान दोनों कंपनियों पर 1-1 लाख के चालान काटे गए.
शहर में निगम द्वारा निर्माण व रेस्टोरेशन कार्य के दौरान सुरक्षा संसाधन एवं बेरिगेट्स के साथ संकेतक नहीं लगाना भारी पड़ गया. निगम ने शहर में काम के दौरान अनिवार्य रूप से निर्माणकर्ता एजेंसी को सुरक्षा नियमों के विपरित कार्य करने एवं सी एंड डी वेस्ट फैलाने के विरूद्ध चालानी कार्रवाई की.

झोन 15 के अन्नपूर्णा रोड पर सीवर लाइन के पाईप लाईन डालने का कार्य किया जा रहा है. निर्माण स्थल पर सड़क किनारे मटेरियल और सुरक्षा बेरीगेट्स पर संकेतक व कार्य प्रगति पर है, जैसे संबधित बोर्ड नहीं होने पर निर्माणकर्ता फर्म जेएम रामानी पर 1 लाख रुपए का चालान बनाया गया. साथ ही निर्माणकर्ता को नियमानुसार पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था व संकेतक लगाने के भी निर्देश दिए गए.
यातायात हो रहा था बाधित
इसी तरह झोन 22 में मध्य प्रदेश पावर जनरेशन कंपनी देवास नाका से निपानिया चौराहे तथा देवास नाका से मांगलिया डिपो तक केबल लाईन डालने काम कर रही है. काम के दौरान सड़क किनारे ही खुदाई कर मुख्य मार्ग व खाली मैदान पर मटेरियल व सी एंड डी वेस्ट डालने पर यातायात बाधित हो रहा था. इसको लेकर निगम ने मध्य प्रदेश पावर जनरेशन कंपनी पर 1 लाख रुपए का चालान बनाने की कार्रवाई की.

Next Post

नीमच के चार युवकों की हादसे में मौत, ट्रेलर में सोते समय गिरा लोहे का सामान, घटना से पहले विडिओ बनाकर किया पोस्ट

Wed Jan 29 , 2025
नीमच: महाराष्ट्र में हुए एक हादसे में नीमच जिले के एक परिवार की खुशियां छीन लीं। कर्नाटक से कंबल बेचकर लौट रहे बंजारा समाज के एक ही परिवार के चार युवकों की महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर जिले में दर्दनाक मौत हो गई। चारों आपस में रिश्ते में भाई लगते […]

You May Like