ग्वालियर मेला में सबसे ज्यादा इंदौरवासी खरीद रहे हैं महंगी कार

ग्वालियर: ग्वालियर मेले में सबसे महंगी कार इंदौरवासी खरीद रहे हैं। इसके बाद ग्वालियर व भोपाल का नंबर है। ग्वालियर मेले में इस बार पिछले साल से ज्यादा वाहन रजिस्टर्ड होने का अनुमान है।महंगी कार खरीदने वालों ने रोड टैक्स के तौर पर 3 लाख रुपए से लेकर 11.60 लाख रुपए तक बचत की है। मेले में 13 दिन में 4495 कार तो 3590 दो पहिया वाहन अब तक बिक चुके हैं। ऐसे वाहनों का आरटीओ कार्यालय में रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। इसके साथ ही अब तक कुल 47 महंगी कार बिक चुकी हैं। महंगी कारों में मेले में इस बार बीएमडब्ल्यू, ई-200, ऑडी, वॉल्वो जैसे चार पहिया वाहन बिक रहे हैं।

मेले में वाहनों की बिक्री इस बार भले ही मेला शुरू होने के 21 दिन बाद शुरू हो सकी है लेकिन पिछले साल की तुलना में महंगे वाहनों के साथ सामान्य वाहन ज्यादा बिके हैं। पिछले साल मेला अवधि के 13 दिनों में 3166 चार पहिया वाहन तो 2579 दो पहिया वाहन मेला में रजिस्टर्ड हुए थे। जबकि इस बार अब तक 4495 कार तो 3590 दो पहिया वाहन रजिस्टर्ड हो चुके हैं।
इस तरह पिछले साल की तुलना में इस साल 1329 कार तो 1011 दो पहिया वाहन ज्यादा रजिस्टर्ड हुए हैं। इस साल मेला में कार रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 15 हजार पार कर सकता है। जबकि दो पहिया वाहन भी 15 हजार से अधिक बिकने की संभावना है। वहीं महंगी कार बिकने का आंकड़ा 150 के पार पहुंचने की पूरी संभावना है।

Next Post

पुरानी रंजिश में बदमाशों ने युवक पर किया हमला

Tue Jan 28 , 2025
हथियार लेकर दौड़े, सीसीटीवी में दिखे आरोपी इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते पांच बदमाशों ने एक युवक पर हमला कर दिया. हाथियारों के साथ हमला करने दोड़ों बदमाशों को देख युवक जान बचा कर भाग गया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस युवक की तलाश कर […]

You May Like