मुदानी मारकर वृद्ध को किया गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में इलाज रत

दमोह: पुरानी रंजिश के चलते 67 वर्षीय वृद्ध को मुदानी मार मार कर बुरी तरह घायल कर दिया. जिसे इलाज के लिए तत्काल 108 पायलट रमेश व ईएमटी कैलाश के माध्यम से देर रात दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.जहां ड्यूटी रत डॉक्टर श्रैणिक बजाज द्वारा बेहतर उपचार किया गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि बंडा सागर निवासी रहमान पिता मांगू खान को सिर में हाथ में और भी जगह गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल में इलाज रत है.

यह घटना बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत केरवना चौकी के समीप पंचम नगर के समीप बताई गई है, पुलिस को घटना की जानकारी जैसे ही लगी थी, तत्काल केरवना चौकी प्रभारी शिवनारायण यादव ने तत्परता दिखाते हुए एफआईआर दर्ज कर घायल के बताए अनुसार आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

कमलापति के प्लेटफॉर्म-5 से हटाया अतिक्रमण

Tue Jan 28 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like