दक्षिणी बोलीविया में बस पलटने से 19 लोगों की मौत

ला पाज़, 27 जनवरी (वार्ता) दक्षिणी बोलीविया में यात्री बस के पलट जाने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।

निकटवर्ती उयूनी की पुलिस ने बताया कि दुर्घटना रविवार सुबह उस समय हुई जब अर्जेंटीना की सीमा पर स्थित शहर ला पाज़ से विलाजोन जा रही यात्री बस सेरदास कस्बे के समीप पलट गयी। मृतकों में 14 महिलाएं और दो नाबालिग शामिल हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस ने कहा कि घायलों की गंभीरता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

 

Next Post

सभा समाप्त । 50 हजार से ज्यादा लोगों के भाग लेने की संभावना 

Mon Jan 27 , 2025
ब्रेकिंग महू   राहुल गांधी और सभी नेता अंबेडकर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने रवाना Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like