गुकेश ने टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज में हासिल की बढ़त

विज्क आन ज़ी (वार्ता) विश्व चैंपियन डी गुकेश ने टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के सातवें दौर में विश्व चैंपियनशिप में अपने सहयोगी रहे पी हरिकृष्णा को हराकर संयुक्त बढ़त हासिल की।

प्रतियोगिता में यह गुकेश की तीसरी जीत है और अब वह हमवतन साथी आर प्रज्ञाननंदा और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। इन तीनों खिलाड़ियों के पांच पांच अंक है।

प्रज्ञाननंदा ने जोर्डन वैन फॉरेस्ट के साथ और अब्दुसात्तोरोव ने नीदरलैंड के अनीश गिरी के साथ ड्रॉ खेला। एक अन्य भारतीय अर्जुन एरिगैसी काे स्थानीय खिलाड़ी मैक्स वार्मरडैम से हार का सामना करना पड़ा। यह उनकी चौथी हार है।

एरिगैसी ने इस प्रतियोगिता में अमेरिका के फैबियानो कारूआना के बाद दूसरे वरीय खिलाड़ी के रूप में शुरुआत की थी लेकिन लगातार निराशाजनक प्रदर्शन से उन्होंने लगभग 28 रेटिंग अंक खो दिए हैं और लाइव रेटिंग में छठे स्थान पर खिसक गए हैं।

Next Post

दुनिया को युद्ध की नहीं, महात्मा बुद्ध के शांति मार्ग की जरूरत है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Mon Jan 27 , 2025
मुख्यमंत्री 9वें अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव में हुए शामिल विश्व शांति का दिया संदेश भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध के बताये ज्ञान पर अमल की जरूरत है। भगवान बुद्ध का मार्ग ही विश्व शांति का मार्ग है। यह मार्ग हमें […]

You May Like