जबलपुर: क्राइम ब्रांच एवं हनुमानताल पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए सिद्धबाबा रोड फकीरचंद्र अखाडा के पास घेराबंदी करते हुए एक कार को रोक कर तीन बदमाशों को फायर आर्म्स के साथ गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 2 पिस्टल, 1 रिवाल्वर, 1 एयर गन, 6 कारतूस, कार जप्त की गई। टीआई धीरज राज ने बताया कि क्राईम ब्रांच को सूचना मिली कि सिद्धबाबा रोड फकीरचंद्र अखाडा के पास एक कार में संदिग्ध बैठे है और अवैध हथियार रखे हुये है, कार को घेराबंदी कर चैक किया।
साथ ही हिमांशु कोरी उर्फ कल्लू कोरी 36 वर्ष निवासी सती चौक बडी खेरमाई, अफसर अली 38 वर्ष निवासी नसीमाबाद चारखंबा, शिवा सोनकर 26 वर्ष निवासी वंशकार मोहल्ला को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल, 1 रिवाल्वर, 1 एयर गन 3 मैग्जीन, 6 कारतूस एवं बिना नम्बर की शिफ्ट कार जब्त करते हुये आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
कल्लू-अफसर निगरानी बदमाश–
उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी हिमांशू कोरी उर्फ कल्लू थाना हनुमानताल का निगरानी बदमाश है एवं अफसर अली थाना हनुमानताल का गुण्डा बदमाश है एवं शिवा सोनकर भी अपराधी प्रवृत्ति का है
