भाजपा काे ‘संकल्प पत्र’ का नाम ‘जुमला पत्र’ रख लेना चाहिए: यादव

नयी दिल्ली, 21 जनवरी (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘संकल्प पत्र’ को खोखला और झूठा करार देते हुए कहा है कि भाजपा को अपने संकल्प पत्र का नाम ‘जुमला पत्र’ रख लेना चाहिए।

श्री यादव ने भाजपा के संकल्प पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली भाजपा दूसरा संकल्प पत्र भी उतना ही खोखला और झूठा हैं, जितना पहला था। अब भाजपा को अपने संकल्प पत्र का नाम जुमला पत्र रख लेना चाहिए, क्योंकि उनका जनता को जुमला देने का लंबा इतिहास रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में दिल्ली के युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के वास्ते 15 हज़ार रुपये देने तथा डॉ अंबेडकर के नाम पर दलित विद्यार्थियों को एक हज़ार रुपये की आर्थिक मदद की बात कही गई है। उन्होंने ने कहा कि जो भाजपा सरकारें राज्य भर्ती परीक्षा घोटाले करके युवाओं का भविष्य बेच देती हैं। वह विद्यार्थियों को एक हज़ार और 15 हज़ार रुपये देने झाँसा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस भाजपा ने शिक्षा का व्यवसायीकरण करके शिक्षा को इतनी महँगी कर दी कि यह दलित छात्रों की पहुँच से दूर हो गई है, अब दलित विद्यार्थियों की सहानुभूति बटोरने के लिए चुनावी स्वाँग रच रही है।

उन्होंने कहा कि जिस भाजपा की पुलिस ने दिल्ली के स्ट्रीट वेंडर्स को दरबदर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर कर दिया और कांग्रेस द्वारा बनाए गए रेहड़ी पटरी कानून को लागू करने की कोशिश नही की, अब रेहड़ी पटरी वालों के वोटों की चिंता करने का दिखावा कर रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा जवाब दे कि क्यों मोदी सरकार ने ’माध्यमिक शिक्षा की राष्ट्रीय प्रोत्साहन योजना (एनएसआईजीएसई) को बंद कर दिया। इस योजना के तहत 8वीं पास करने वाली अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती थी, ताकि वो पढ़ाई न छोड़ें। उन्होंने कहा कि भाजपा बताए क्यों उसने एससी, एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग, ओबीसी की प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप बंद कर दी।

श्री यादव ने कहा कि जिस भाजपा ने समाज अंतिम पंक्ति के लोगों से अपनी दस साल के शासनकाल में दमन के अलावा कुछ नही किया, उस पर दिल्ली की जनता क्यों विश्वास करे।

Next Post

जिला चिकित्सालय के नाम पर जारी करोड़ों की राशि भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार की बलि गई चढ़: ज्ञान

Tue Jan 21 , 2025
० जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने भाजपाईयों को घेरा, सीधी विधायक के अपनी ही सरकार के उप मुख्यमंत्री पर लगाये गये अनदेखी के आरोपों बताया गंभीर नवभारत न्यूज सीधी 21 जनवरी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने जिला चिकित्सालय के नाम पर जारी करोड़ की राशि के […]

You May Like