स्वच्छता सर्वेक्षण 15 फरवरी से होगा शुरू

सुपर स्वच्छता लीग में मुंबई, सूरत से इंदौर का मुकाबला

इंदौर: इस साल का स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 15 से शुरू होगा. इसकी घोषणा केंद्र सरकार के स्वच्छता मिशन प्रभारी मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कर दी है. इस बार सर्वेक्षण में इंदौर को मुंबई, सूरत से सुपर स्वच्छता लीग में मुकाबला करना होगा। लीग के नियम अन्य शहरों के मुकाबले अलग तरीकों के है, जिसके मलीफाई मार्क अलग से जुड़ेंगे.पिछले सात बार से सफाई में नंबर वन इंदौर में स्वच्छता मिशन सर्वेक्षण 15 फरवरी से शुरू होगा।

इसकी तैयारियों में सफाई के आलावा सीवरेज, डोर टू डोर कलेक्शन, सौंदर्यीकरण, वाटर प्लस, जीएफसी टेपिंग और जनता फीडबैक को लेकर मार्किंग होगी. उक्त सभी बिंदुओं की मॉनिटरिंग आयुक्त ने करना शुरू कर दिया है. केंद्र सरकार ने इस बार इंदौर को मुंबई और सूरत जैसे दस लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में रखा है. साथ ही इंदौर को सुपर स्वच्छता लीग में मुकाबला करने के लिए शामिल किया है. लीग के नए नियम है, जिसमें मलीफाई करने के मार्क अलग होंगे, जो जोड़े जाएंगे. स्वच्छता सर्वेक्षण में केंद्र सरकार ने इस बार चुने हुए शहरों के लिए अलग से पैरा मीटर बनाएं है. नए पैरा मीटर में वाटर प्लस और जीएफसी टेपिंग मुख्य बिंदु है. यह मुख्य मार्गो के पब्लिक प्लेस पर देखा जायेगा, उसके आधार पर  केंद्र का सर्वेक्षण दल मार्किंग करेगा.

इस बार 10 लाख प्लस सिटी मेंः निगमायुक्त
नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान शुरुआत करने की तारीख विभागीय मंत्री द्वारा 15 फरवरी घोषित कर दी गई है. इस बार इंदौर को 10 लाख प्लस सिटी में रखने के साथ मुंबई और सूरत से सुपर स्वच्छता लीग सिटी में शामिल किया गया है. हमारा मुकाबला अब सुपर स्वच्छता लीग में भी है. इसके नीति नियम अलग है, जिसका सर्कुलर जारी कर दिया है. इंदौर उक्त सर्कुलर के हिसाब तैयारी करना शुरू कर देगा.

तीन केटेगरी में बांटा शहरों को
इस बार केंद्र सरकार ने स्वच्छता मिशन में बदलाव किया है। इस ड्ढह्यह्म् शहरों  को तीन केटेगरी में बांटा है, जिसमें 50 हजार से 1 लाख, 1 लाख से 3 लाख  एवं 3 से 10 लाख और और फिर 10 से ज्यादा आबादी वाले शहरों को अलग रखा है

Next Post

शासन की जमीन पर हुई हेरा-फेरी की जांच कराने चार सदस्यीय टीम गठित

Mon Jan 20 , 2025
जांच के दौरान 2010 के रिकॉर्डों में हुई हेराफेरी से उठ सकता है पर्दा, संलिप्त दोषी होंगे बेपर्दा सिंगरौली : जिले के देवसर उपखंड के विभिन्न तहसीलों और जिला अभिलेखागार में 2010 में हुए रिकॉर्ड हेराफेरी के मामले को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर सिंगरौली के निर्देश […]

You May Like