कांग्रेस कार्यकर्ता की तलाशी पर भडक़ी कांग्रेस लगाया लूटपाट का आरोप सौंपा ज्ञापन, दिया धारना


छिंदवाड़ा/परासिया। लोकसभा निर्वाचन 19 अप्रैल को मतदान के दौरान परासिया विधानसभा क्षेत्र के परासिया व न्यूटन के पोलिंग बूथ में भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट व लूटपाट की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई । कार्रवाई न होने पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीओपी जितेंद्र सिंह जाट को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ व एसडीओपी के बीच बहसबाजी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता थाने में ही धरने पर बैठ गए और पुलिस पर भाजपा का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध नारेबाजी करने लगे।

पुलिस का कहना है कि जांच उपरांत ही आरोपियों पर मामला दर्ज कर जरुरत पडऩे पर गिरफ्तारी की जाएगी। ज्ञापन में बताया गया कि नगर कांग्रेस अध्यक्ष विवेक मिश्रा शुक्रवार को परासिया वार्ड क्रमांक 8 के पोलिंग बूथ क्रमांक 136 मे वह पोलिंग एजेंट थे। जब वह दोपहर को भोजन करने घर जा रहे थे। तभी भाजपा कार्यकर्ता परासिया निवासी अनिल यादव उर्फ छिंग्गा सूरज भोला कन्हैया यादव बबला उर्फ नीकेश व उनके अन्य साथियों ने रास्ता रोककर मारपीट करते हुए उनके साथ लूट-पाट की। जिसमें 22 सौ रुपए नगद सोने की चेन व अन्य आवश्यक का कागजात डरा धमकाकर ले लिए। साथ ही विवेक मिश्रा के साथ उनके मित्र सुनील यादव के भी 1 हजार रुपए छीन लिए। जिसका वीडियो भी वायरल किया गया। वीडियो में दिख रहा है कि कांग्रेस नेता विवेक मिश्रा के साथ कुछ भाजपा नेता जेब की तलाशी लेते हुए रखे दस्तावेजों की जांच पड़ताल कर रहे हैं एवं जेब में रखे रुपए भी निकलते दिख रहे है। वही भाजपा कार्यकर्ता विवेक मिश्रा पर यह आरोप लगा रहे है कि वह मतदान केंद्र के समीप मतदाताओं को लुभाने के लिए वोट के बदले नोट बांट रहे थे।
न्यूटन में हुए विवाद की शिकायत 00000000
न्यूटन चिखली के मतदान बूथ क्रमांक 149 में दोपहर को भाजपा समर्थित पार्षद एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मतदाताओं को लुभाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। जिसमें नगर परिषद न्यूटन चिखली के स्थानीय पार्षद जयंत राय एवं पार्षद निधि यादव पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर मौजूद निर्वाचन टीम के पास शिकायत दर्ज कराई। कि वह मतदान के लिए जा रहे मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए बोल रहे। जब पुलिस ने उन दोनों पार्षदों को दूर हटने के लिए कहा तो वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं व अधिवक्ता बृजलाल वर्मा एवं उमर खान के साथ गाली गलौज करने। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने मामले को शांत कराया।
इनका कहना है
मतदान के दौरान परासिया व न्यूटन में उपजे विवाद को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा है। जिसकी जांच उपरांत नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। दोषी पाए जाने पर आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।
जितेंद्र सिंह जाट
एसडीओपी परासिया

Next Post

कमिश्नर एवं आईजी ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया

Sat Apr 20 , 2024
खरगोन. इंदौर संभाग के कमिश्नर श्री दीपक सिंह एवं आईजी श्री अनुराग ने 20 अप्रैल को खरगोन प्रवास के दौरान लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पीजी कॉलेज खरगोन में ईव्हीएम को रखने के लिए बनाएं गए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण कर वहां […]

You May Like